Telegram Button Animation

search अपनी ख़बर/जिला/स्थान यहां खोजें

    हाथ धोते समय फिसला पैर,डूबने से हो गयी मौत

    श्रीडूंगरगढ़ न्यूज, श्रीकोलायत : कपिल सरोसर श्रीकोलायत में डूबने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे सदर बाजार कोलायत निवासी संजय पुरोहित ने श्रीकोलायत थाने में मर्ग दर्ज करवायी है ।

    परिवादी के अनुसार घटना 23 अक्टूबर की सुबह 4 बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 74 वर्षीय पिता ओमप्रकाश पुरोहित सुबह कपिल सरोसर में हाथा धोते समय पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गए और मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    © Sri Dungargarh News. All rights reserved. Distributed by ASThemesWorld